Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CGBSE Result 2026: आज दोपहर 2:30 बजे आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहाँ देखें सबसे पहले अपना परिणाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट जारी करने की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav द्वारा की जाएगी। इस मौके पर बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से अंक देख सकेंगे।

छात्रों और अभिभावकों के बीच रिजल्ट को लेकर उत्साह और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। रिजल्ट घोषित होते ही पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे।

ऑनलाइन चेक करने के स्टेप्स:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
उम्मीदवार “CGBSE 10th Result 2026” या “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें
कैप्चा भरकर सबमिट करें
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड कर लें
SMS से भी देखें रिजल्ट
इंटरनेट स्लो होने की स्थिति में छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:
कक्षा 10वीं: CG10 टाइप कर 56263 पर भेजें
कक्षा 12वीं: CG12 टाइप कर 56263 पर भेजें

Related Posts

रायपुर में चौंकाने वाला खुलासा: शराब से किडनी फेलियर के मामले बढ़े, 40% मरीज अल्कोहल से गंभीर रूप से प्रभावित

रायपुर। राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में किडनी रोगियों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े…

1 of 302