Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी में की छठ पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित छठ घाट पहुंचकर भगवान सूर्यदेव को उषा अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छठी मैया और सूर्यदेव से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की।

मुख्यमंत्री ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनूठा संगम है। यह पर्व हमें जीवन के आधार सूर्य, जल और प्रकृति के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।

छठ पूजा में अनुशासन, संयम और समर्पण का संदेश

छठ घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में लोगों के बीच छठ महापर्व में शामिल होना उनके लिए खुशी और सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा में पवित्रता, संयम, तपस्या और समर्पण का विशेष महत्व है। ये परंपराएं भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाती हैं। कुनकुरी सहित पूरे जशपुर अंचल में छठ पर्व को लेकर लोगों में गहरी आस्था है और श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरे उत्साह से यह पर्व मनाते हैं।

सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है छठ महापर्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का भी अवसर है। हमारी परंपराएं समाज को एकजुट रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का काम करती हैं।

अंत में मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि छत्तीसगढ़ विकास और खुशहाली के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़े तथा प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के तपकरा में छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित…

अमलेश्वर–खुड़मुड़ा मार्ग पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा? पत्रकार ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर–खुड़मुड़ा मार्ग पर देर रात असामाजिक तत्वों की गतिविधियों…

बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल…

1 of 506