Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सीएम विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। सीएम विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर सीएम श्री रेड्डी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने साझा हितों से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। 

इनकी रही उपस्थिति 
इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री श्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,  छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सचिव, जल संसाधन विभाग के सचिव एवं दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Telangana CM Revanth Reddy meets CM Vishnu Deo Sai

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के तपकरा में छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित…

अमलेश्वर–खुड़मुड़ा मार्ग पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा? पत्रकार ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर–खुड़मुड़ा मार्ग पर देर रात असामाजिक तत्वों की गतिविधियों…

बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल…

1 of 506