Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

मुंगेली जिला न्यायालय में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा, कटघरे से कूदकर CJM को दी जान से मारने की धमकी

मुंगेली। जिला न्यायालय मुंगेली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रक चोरी के मामले में पेशी के लिए लाए गए एक आरोपी ने जमकर हंगामा किया। आरोपी भगतराम राजपूत कटघरे से छलांग लगाकर सीधे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के डायस तक पहुंच गया। इस दौरान उसने न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दी और न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया।

नाम पूछने पर भड़का आरोपी, कटघरे से लगाई छलांग

मिली जानकारी के अनुसार, सरगांव पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में भगतराम राजपूत को गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड के लिए मुंगेली जिला न्यायालय में पेश किया गया था। इसी दौरान जब न्यायालय में उससे नाम पूछा गया तो वह अचानक भड़क गया और विवाद करने लगा। देखते ही देखते आरोपी कटघरे से कूदकर सीधे CJM के डायस तक पहुंच गया।

CJM को दिखाई उंगली, कांच का फ्रेम तोड़ने की कोशिश

आरोप है कि आरोपी ने न्यायाधीश शत्रुघन कुमार बेलदार को उंगली दिखाते हुए धमकी दी। उसने कथित तौर पर कहा, “तू मेरे को जेल भेजेगा बे…”। इसके बाद उसने डायस पर लगे कांच के फ्रेम को तोड़ने का प्रयास भी किया। आरोपी ने न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी किए जाने की बात सामने आई है।

CJM की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR

घटना के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शत्रुघन कुमार बेलदार ने स्वयं थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मुंगेली पुलिस ने भगतराम राजपूत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।

न्यायालय परिसर में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के तपकरा में छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित…

अमलेश्वर–खुड़मुड़ा मार्ग पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा? पत्रकार ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर–खुड़मुड़ा मार्ग पर देर रात असामाजिक तत्वों की गतिविधियों…

बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल…

1 of 506