Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कोल लेवी केस: 52.62 करोड़ की रकम मैनेज करने का आरोप, रामगोपाल अग्रवाल रिमांड पर

रायपुर।

244 करोड़ रुपये के कथित कोल लेवी घोटाले में फरार चल रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने पूछताछ के लिए 17 जुलाई तक पुलिस रिमांड मंजूर की। जांच एजेंसी ने 22 जुलाई तक रिमांड की मांग की थी।

ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में दावा किया कि रामगोपाल अग्रवाल ने कथित घोटाले की 244 करोड़ रुपये की अवैध राशि में से 52.62 करोड़ रुपये के संग्रह और प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई। जांच एजेंसी के अनुसार, इस रकम को वैध दिखाने के लिए उनके बेटे वैभव अग्रवाल की कंपनियों और फर्मों में निवेश किया गया।

जांच में यह भी आरोप लगाया गया है कि घोटाले की रकम से वैभव अग्रवाल ने बड़ी मात्रा में संपत्तियां अर्जित कीं, जिनमें कई का भुगतान नकद किया गया। ईओडब्ल्यू का कहना है कि तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष होने के कारण रामगोपाल अग्रवाल पार्टी की वित्तीय गतिविधियों और राजनीतिक फंडिंग से सीधे जुड़े थे।

जांच एजेंसी के मुताबिक, विवेचना में सामने आया है कि कथित कोल लेवी सिंडीकेट से प्राप्त अवैध नकदी का बड़ा हिस्सा राजनीतिक फंडिंग और पार्टी गतिविधियों के नाम पर रायपुर स्थित कांग्रेस भवन पहुंचाया जाता था, जहां से उसका नियंत्रण और उपयोग रामगोपाल अग्रवाल करते थे।

ईओडब्ल्यू ने अपनी दलीलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच का भी हवाला दिया। एजेंसी के अनुसार, कथित अवैध लेवी से खरीदी गई कोल वॉशरी और अन्य संपत्तियों को आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद रातोंरात दूसरे कारोबारी के नाम बेच दिया गया, ताकि लेनदेन को छिपाया जा सके।

जांच एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए तत्कालीन अधिकारियों और सहयोगियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची। आरोप है कि 15 जुलाई 2020 को खनिज परिवहन के ऑनलाइन सिस्टम में कथित “एरर” का हवाला देकर डीओ और ट्रांसपोर्ट परमिट को मैनुअल प्रणाली से जारी कराया गया, जिससे कथित अवैध वसूली का रास्ता आसान हुआ।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और ईओडब्ल्यू पुलिस रिमांड के दौरान रामगोपाल अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ करेगी।

Related Posts

रायपुर में ‘शू चोर’ का आतंक: न कैश न जेवर, सिर्फ ब्रांडेड जूतों पर साफ कर रहा हाथ; CCTV में कैद हुई करतूत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों एक बेहद अनोखा और शातिर चोर…

कवर्धा धान घोटाला: केंद्र प्रभारी के घर छापे में 16 लाख कैश और दस्तावेज जब्त, फरार आरोपियों की तलाश तेज

कवर्धा। कबीरधाम (कवर्धा) जिले में उजागर हुए कथित धान घोटाले में पुलिस और प्रशासन…

महिला एवं बाल विकास कार्यालय में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से परियोजना अधिकारी सहित 3 घायल

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ…

सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, 11 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री साय ने दी नए आवास की चाबी

रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में…

रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम बन…

1 of 415