छत्तीसगढबड़ी खबर

पटवारी की नौकरी के नाम पर 6.50 लाख की ठगी, कांग्रेस नेता गिरफ्तार!

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवाओं को ठगने का काम थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला कोंडागांव जिले से सामने आया है, जहां पटवारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख 50 हज़ार रुपए की मोटी ठगी की गयी है।
इस हाई-प्रोफइल मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री रितेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

झांसा : आरोपी नेता ने पीड़ित को पटवारी की सरकारी नौकरी पक्की कराने का भरोसा दिया था।

डील : नौकरी की सेटिंग के नाम पर कुल 6.50 लाख रूपए ऐंठे गए।

खुलासा : जब न नौकरी मिली और न पैसे वापस आये, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस की कार्यवाही

शिकायत दर्ज़ होने के बाद कोंडागांव पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी जिला महामंत्री रितेश पटेल को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नेताओं के रसूख और सरकारी नौकरी के शॉर्टकट के चक्कर में युवा कब तक ऐसे जालसाजों का शिकार होते रहेंगे? नौकरी की तैयारी मेहनत से करें, पैसों की सेटिंग से नहीं।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

1 of 436