Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में अब प्लास्टिक बोतल में बिकेगी देशी शराब, नई खेप पहुंची दुकानों तक

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के नए नियम के तहत अब देशी और सस्ती (चीप रेंज) शराब कांच की जगह प्लास्टिक बोतलों में बेची जाएगी। यह नियम 1 अप्रैल से लागू हो चुका है, और अब धीरे-धीरे इसका असर भी दिखने लगा है। सोमवार को रायपुर जिले में प्लास्टिक बोतलों में शराब की पहली खेप पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, “शोले” और “शेरा” ब्रांड की देशी शराब की पहली खेप जिले में उतर चुकी है। इसके बाद उन शराब दुकानों में सप्लाई शुरू कर दी गई है, जहां पुराना स्टॉक खत्म हो चुका है या खत्म होने की कगार पर है।

आबकारी विभाग के अनुसार, कांच की बोतलों में देशी शराब का स्टॉक अब सिर्फ 1–2 दिन का ही बचा है। इसके बाद सभी दुकानों में सिर्फ प्लास्टिक बोतल वाली शराब ही उपलब्ध होगी। रायपुर जिले में प्रतिदिन करीब 6000 पेटी चीप रेंज शराब और 3000 पेटी देशी शराब की खपत होती है ऐसे में पुराने स्टॉक के खत्म होने के साथ ही नई सप्लाई बेहद जरूरी हो गई है।

पहली खेप में जिले के लिए 2400 पेटी पौवा शराब भेजी गई है, जिसमें शेरा देशी मसाला, शोले प्लेन देशी शराब शामिल हैं। विभाग ने इनकी सप्लाई दुकानों में शुरू कर दी है।

जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा के अनुसार, फिलहाल दो कंपनियों ने ही प्लास्टिक बोतल में शराब की सप्लाई शुरू की है। जैसे-जैसे नई खेप आएगी, वैसे-वैसे दुकानों में भंडारण कराया जाएगा। अगर समय पर प्लास्टिक बोतलों में शराब की सप्लाई नहीं बढ़ाई गई, तो दुकानों में स्टॉक खत्म होने के कारण ‘ड्राई’ जैसी स्थिति भी बन सकती है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468