Trendingदेशबड़ी खबर

Bihar New CM Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार भी सरकार में होंगे शामिल

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे. उनका नाम फाइनल हो गया है. वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं. कल यानी 15 अप्रैल को 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सीएम और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे. उपमुख्यमंत्री के तौर पर निशांत कुमार और विजय चौधरी का नाम लगभग तय है.

बिहार के राज्यपाल के सचिव ने सोमवार को सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी. लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्यपाल के सचिव ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की और कौन-कौन बड़े-बड़े लोग आएंगे इसको लेकर के पूरी जानकारी दी गई. सम्राट चौधरी ने संभावित मंत्रियों की लिस्ट को लेकर राज्यपाल के सचिव से चर्चा की.

बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद खाली हुआ है. सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसको लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी. कई नाम सामने आए, लेकिन मुहर सम्राट चौधरी के नाम पर लगी.

Related Posts

1 of 267