Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: गौमाता से क्रूरता, गायों के मुंह में बांधी लकड़ी

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत भाड़ी गांव से गौमाता के साथ क्रूरता का एक बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। गांव में कई गायों के मुंह में लकड़ी बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिन गायों के साथ यह अमानवीय व्यवहार किया गया, उनमें छोटे-छोटे बछड़ों वाली गायें भी शामिल हैं। मुंह में लकड़ी बंधे होने के कारण गायें न तो चारा खा पा रही थीं और न ही पानी पी पा रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह लकड़ी करीब तीन दिन पहले बांधी गई थी, जिससे गायें लगातार पीड़ा झेलती रहीं।

घटना की जानकारी सामने आते ही स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने इस कृत्य को अमानवीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि गौमाता के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और क्षेत्रवासी प्रशासन की ठोस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

1 of 468