Trendingछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में 125 सहायक प्राध्यापक पदों पर सीधी भर्ती, CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे और मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य के 10 शासकीय मेडिकल कॉलेजों में 125 सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया।

किन-किन विभागों में होगी भर्ती?
35 अलग-अलग विभागों में ये नियुक्तियां होंगी, जिनमें प्रमुख हैं:
जनरल मेडिसिन
जनरल सर्जरी
बालरोग (Pediatrics)
प्रसूति एवं स्त्री रोग (OBG)
रेडियोलॉजी
एनेस्थीसिया
पैथोलॉजी
फॉरेंसिक मेडिसिन
कम्युनिटी मेडिसिन
एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी आदि

वर्गवार पद

  • अनारक्षित : 45
  • अनुसूचित जनजाति (ST) : 43
  • अनुसूचित जाति (SC) : 21
  • ओबीसी : 16
    कुल पद : 125

आवेदन की तारीख
ऑनलाइन आवेदन : 25 नवंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक
वेबसाइट : CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा “यह भर्ती छत्तीसगढ़ के मेडिकल शिक्षा के इतिहास में मील का पत्थर है। हमारे आने वाले डॉक्टरों को देश के सबसे बेहतरीन शिक्षक मिलेंगे और लाखों मरीजों को बेहतर इलाज। स्वास्थ्य हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

Related Posts

सूरजपुर में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार: शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाला एक बेहद…

केंद्रीय जेल में गूंजी 15 साल बाद शहनाई: दुष्कर्म के मामले में विचाराधीन बंदी ने प्रेमिका से रचाई शादी

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित केंद्रीय जेल जगदलपुर में…

1 of 433