Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दिसंबर से फिर सस्ती होगी बिजली, कैबिनेट की बैठक में लग सकती है मुहर

रायपुर। राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल हाफ योजना को दोबारा विस्तारित करने का फैसला किया है। अब दिसंबर 2025 से राज्य में 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले सभी घरेलू उपभोक्ताओं को आधा बिजली बिल देना होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र के समापन पर इस महत्वपूर्ण फैसले की घोषणा की थी, जिस पर 3 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत पहले की तरह 100 यूनिट नहीं, अब 200 यूनिट तक की खपत पर ही आधा बिल देना होगा। 200 यूनिट से अधिक खपत होते ही उपभोक्ता योजना से बाहर हो जाएगा। यह संशोधन राज्य में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को राहत देने वाला साबित होगा।

बिजली कंपनी के अनुसार, 45 लाख से अधिक घरेलू परिवार अब इस योजना के दायरे में आएंगे। अभी मात्र 100 यूनिट तक ही छूट लागू है, जिससे बड़ी संख्या में उपभोक्ता लाभ से वंचित थे। अनुमान है कि 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं का बिल, जो पहले लगभग 800–900 रुपये तक आता था, अब घटकर 420–450 रुपये तक रह जाएगा। यह निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

गौरतलब है कि- पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के दौरान यह योजना 400 यूनिट तक लागू थी। मौजूदा सरकार ने अगस्त 2025 में सीमा घटाकर 100 यूनिट कर दी थी।इसके बाद उपभोक्ताओं के बिल अचानक दोगुने हो गए, जिससे राज्यभर में असंतोष बढ़ा। विरोध को देखते हुए सरकार ने अब फिर से सीमा बढ़ाकर 200 यूनिट करने का निर्णय लिया है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468