Trendingखेलबड़ी खबर

IND VS SA MATCH TICKET: फैंस तैयार रहें! आज शुरू होगी दूसरे फेज की टिकट बुकिंग

रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा। मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, खासकर विराट कोहली और रोहित शर्मा को लाइव देखने की इच्छा ने टिकट काउंटरों पर भीड़ बढ़ा दी है।

शनिवार को शुरू हुए पहले फेज में ऑनलाइन टिकटों की बिक्री मात्र 15 मिनट में 17–18 हजार तक पहुंच गई और वेबसाइट पर ‘Sold Out’ दिखने लगा। हालांकि आयोजकों ने स्पष्ट किया कि सभी टिकट खत्म नहीं हुए हैं। बाकी बचे टिकट दूसरे फेज में जारी किए जाएंगे, जिन्हें फैंस बाद में फिजिकल टिकट में कंवर्ट करा सकेंगे।

दूसरे चरण के ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 28 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इस फेज में भी करीब 20 हजार टिकट बिकने का अनुमान है। CSCS के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि मैच की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और स्टेडियम दर्शकों का स्वागत करने के लिए तैयार है।

पहले चरण में ऑनलाइन बुकिंग करने वाले लोग फिजिकल टिकट लेने इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहां भारी भीड़ देखने को मिली। स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री भी सोमवार को हुई, जिसके लिए सुबह 4 बजे से ही लाइन लग गई थी। 10 बजे से टिकट वितरण शुरू हुआ, लेकिन लंबी लाइनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कुछ लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।

टीमें 1 दिसंबर को रायपुर पहुंचेंगी

पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा।

इसके बाद दोनों टीमें 1 दिसंबर को रायपुर पहुंचेंगी।

2 दिसंबर को दोनों टीमें प्रैक्टिस करेंगी।

3 दिसंबर को रायपुर इंटरनेशनल स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला होगा।

दर्शकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए स्टेडियम में 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए गए हैं, जिससे पानी मुफ्त मिलेगा। खाने-पीने के सभी स्टॉल पर रेट-लिस्ट डिस्प्ले करना अनिवार्य होगा, ताकि किसी तरह की ओवरचार्जिंग न हो। स्टेडियम के अलग-अलग स्थानों पर भी रेट चार्ट लगाए जाएंगे।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 462