Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

आज से शुरू हो रहा DG–IGP सम्मेलन, देर रात रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कल आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय डीजी–आईजी सम्मेलन में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने उनका स्वागत किया। सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कल रायपुर पहुंचेंगे।

नवा रायपुर के आईआईएम परिसर में आयोजित इस राष्ट्रीय पुलिस नेतृत्व सम्मेलन को देखते हुए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। एयरपोर्ट से लेकर आईआईएम तक सुरक्षा एजेंसियों ने वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा सक्रिय कर दिया है। पीएम, गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा में किसी तरह की चूक न रहे, इसके लिए विशेष रणनीति अपनाई गई है।

डीजी–आईजी कॉन्फ्रेंस के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों और विशेष यूनिट्स की तैनाती की है। संपूर्ण सुरक्षा संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एडीजी दीपांशु काबरा को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में आईपीएस और एसपीएस श्रेणी के 38 अधिकारी अलग–अलग मोर्चों पर तैनात हैं, जो सेक्टर–वार सुरक्षा, मार्ग नियंत्रण और वीवीआईपी आवाजाही की निगरानी संभाल रहे हैं।

सम्मेलन के दौरान किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए एसपीजी और आईबी ने उच्चस्तरीय इंटीग्रेटेड काउंटर सेट–अप तैयार किया है। जमीनी सुरक्षा, आकाशीय निगरानी और रियल–टाइम रूट ऑब्जर्वेशन को जोड़कर एक व्यापक सुरक्षा ढांचा बनाया गया है।

यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुलिस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। 28 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन के लिए नवा रायपुर (अटल नगर) को सर्वोच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।

आईआईएम परिसर में आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारी शामिल होंगे, जहां आंतरिक सुरक्षा, तकनीकी आधुनिकीकरण, आतंकवाद–रोधी रणनीति और सीमा प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

स्कूल में प्रधानपाठक की कथित अशोभनीय हरकत से हड़कंप, बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक…

1 of 441