Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी छोड़ी, निजी कारणों का दिया हवाला

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आदिवासी समाज के प्रभावशाली नेता रवि भगत ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ जिला अध्यक्ष को भेजते हुए निजी कारणों से पार्टी छोड़ने की बात कही है।

अपने इस्तीफे में रवि भगत ने भाजपा में मिले सम्मान और पहचान के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो अवसर और सम्मान दिया, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। हालांकि, उन्होंने इस्तीफे के पीछे केवल व्यक्तिगत कारणों का ही उल्लेख किया है।

रवि भगत अपने बयानों और सोशल मीडिया वीडियो को लेकर पहले भी कई बार चर्चा और विवादों में रहे हैं। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में उनका मजबूत जनाधार माना जाता है, जिससे उनके इस्तीफे को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

इस्तीफे की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ जिला अध्यक्ष को भी भेजी गई है। फिलहाल भाजपा की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

रवि भगत के इस फैसले के बाद क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे आगे किस राजनीतिक दिशा में कदम बढ़ाते हैं या सार्वजनिक जीवन में उनकी अगली भूमिका क्या होती है।

Related Posts

राज्योत्सव पर विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

छत्तीसगढ़ की पहचान देश के धान के कटोरे के रूप में है। यहां की अर्थव्यवस्था और…

चांपा में प्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका एसिड, चार साल पुराने प्रेम संबंध में विवाद के बाद हमला; युवक झुलसा

चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों के बीच विवाद…

चांपा में प्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका एसिड, चार साल पुराने प्रेम संबंध में विवाद के बाद हमला; युवक झुलसा

चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों के बीच विवाद…

1 of 496