Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंबिकापुर में आकाशीय बिजली का कहर: ट्रक पर गिरी बिजली, धधक उठा वाहन, दमकल ने पाया काबू

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लगातार हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने एक बार फिर कहर बरपाया। खरसिया रोड पर गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान अचानक बिजली ट्रक पर गिरी, जिसके बाद वाहन से तेज लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के समय पूरे इलाके में तेज बारिश के साथ लगातार गरज-चमक हो रही थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने बारिश के दौरान खुले स्थानों और ऊंचे वाहनों के आसपास सतर्क रहने की अपील की है।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

1 of 455