Trendingखेलबड़ी खबर

‘PAK में कमरे के बाहर बंदूकें थीं’, लिटन दास के बयान से खलबली

बांग्लादेश के टी20 कप्तान ल‍िटन दास ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम की गैरमौजूदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक इंटरव्यू में लिटन ने साफ कहा कि खिलाड़ी भारत में टूर्नामेंट खेलना चाहते थे, लेकिन अंतिम फैसला उनके हाथ में नहीं था.

लिटन दास के मुताबिक, खिलाड़ियों और अधिकारियों की एक बैठक हुई थी, जहां उन्हें बताया गया कि भारत में सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं. हालांकि खिलाड़ियों ने इस तर्क से सहमति नहीं जताई. लिटन ने कहा कि बांग्लादेश की टीम पहले पाकिस्तान में भी खेल चुकी है, जहां खिलाड़ियों के कमरों के बाहर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात रहते थे. ऐसे में भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा का मुद्दा उन्हें समझ नहीं आया.

लिटन ने कहा- उन्होंने हमसे कहा कि उस देश (भारत) में सुरक्षा नहीं है. हमने कहा कि हम पाकिस्तान में भी खेल चुके हैं. वहां कमरे के बाहर बंदूक लेकर सुरक्षाकर्मी खड़े रहते थे. इससे ज्यादा खतरनाक क्या हो सकता है? अगर हम पाकिस्तान में खेल सकते हैं तो भारत में क्यों नहीं?”

जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि कुछ लोगों का कहना है कि किसी खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा नहीं जताई थी, तो लिटन ने संकेतों में जवाब देते हुए कहा कि सत्ता में रहने और सत्ता से बाहर होने पर बयान बदल जाते हैं. उनका यह बयान बांग्लादेश के अंतरिम प्रशासन प्रमुख मोहम्मद युनूस और उस समय की सरकारी लाइन पर सवाल खड़े करता है.

गौरतलब है कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में मैच खेलने पर सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था. बाद में टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई और उसकी जगह स्कॉटलैंड ने हिस्सा लिया.

Related Posts

CG NEWS- रेत भंडारण को लेकर दुर्गा चौक पर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोगों पर FIR, यूपी से जुड़े तार

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिला मुख्यालय के दुर्गा चौक पर देर रात रेत भंडारण…

1 of 360