Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

TRAFFIC E-CHALLAN FRAUD: अगर आपको भी आ रहे ट्रैफिक के e-Challan, तो हो जाए सावधान, पड़ जाएंगे लेने के देने

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में RTO e-Challan से संबंधित ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। परिवहन विभाग के अनुसार साइबर ठग विभागीय वेबसाइट का क्लोन पेज बनाकर लोगों को फर्जी मैसेज और लिंक भेज रहे हैं। इन मैसेज के जरिए ट्रैफिक नियम तोड़ने का डर दिखाकर आम नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से पैसे चोरी किए जा रहे हैं।

परिवहन आयुक्त कार्यालय ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें, खासकर ऐसे लिंक जो .apk फाइल या किसी निजी मोबाइल नंबर से भेजे गए हों। फर्जी लिंक जैसे lnk.ink आदि पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई है।

वास्तविक e-Challan की जानकारी और भुगतान केवल आधिकारिक विभागीय वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर ही करें। वेबसाइट पर “Pay Online” विकल्प में जाकर चालान नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद मोबाइल पर प्राप्त OTP के माध्यम से चालान का विवरण देखा और भुगतान किया जा सकता है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए e-Challan की सूचना केवल पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही भेजी जाती है। किसी भी अनजान व्यक्ति, कॉल, मैसेज या ऐप के जरिए ऑनलाइन भुगतान न करें।

यदि किसी प्रकार की ठगी, फर्जी कॉल या संदेश प्राप्त होता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है। परिवहन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और साइबर ठगी से बचने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468