Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बीजापुर- गढ़चिरौली सीमा पर भीषण मुठभेड़, C60 को बड़ी सफलता, 3 नक्सली ढेर, 3 जवान भी घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली सीमा क्षेत्र में C60 कमांडो और नक्सलियों के बीच बीते गुरुवार से लगातार भीषण मुठभेड़ जारी है। इस नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक की जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला समेत कुल तीन नक्सली मारे गए हैं।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ एक AK-47 राइफल और एक SLR हथियार बरामद किया है। बरामद हथियारों से यह संकेत मिल रहे हैं कि नक्सली किसी बड़े हमले की फिराक में थे।

तीन C60 जवान घायल

इस कार्रवाई के दौरान C60 के तीन जवान भी घायल हुए हैं। सभी घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जवानों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

अबूझमाड़ में ऑपरेशन निर्णायक मोड़ पर

गुरुवार से अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा यह ऑपरेशन अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। सुरक्षा बल लगातार सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चला रहे हैं ताकि इलाके को पूरी तरह नक्सल मुक्त किया जा सके।

अबूझमाड़ और गढ़चिरौली से लगे सीमावर्ती जंगलों में चल रही इस मुठभेड़ पर वरिष्ठ पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों की लगातार निगरानी बनी हुई है। ऑपरेशन अभी जारी है और सुरक्षा बल किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468