Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: शादी के हसीन सपने दिखाकर लेडी कॉन्स्टेबल से लाखों की ठगी, जानिए पूरा मामला

रायपुर: ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पदस्थ महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस को शिकायत दी है कि शादी डॉट कॉम पर मिले एक व्यक्ति ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपये वसूले।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने अपने प्रोफाइल में खुद को दिल्ली का डॉक्टर बताया और धीरे-धीरे महिला का भरोसा जीतकर रायपुर बुलाया। वहां आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया, विरोध करने पर बदसलूकी की। इसके बाद आरोपी ने महिला की तस्वीरें एडिट कर अश्लील रूप में बदल दीं और वायरल करने की धमकी दी। डर और मानसिक दबाव में महिला ने मजबूरी में 4 लाख रुपये दिए।

महिला ने हिम्मत जुटाकर पुरानी बस्ती थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धाराओं 308, 318, 351, 62 और 64 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामला साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से जुड़ा प्रतीत होता है।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468