Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बलौदा बाजार में आकाशीय बिजली का कहर, दो अलग-अलग घटनाओं में किशोर और किसान की मौत

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में रविवार सुबह हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक 16 वर्षीय किशोर और एक 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाडीह की है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय पवन यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम सोन (थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर) का निवासी था। वह अपनी बहन और जीजा से मिलने सोनाडीह आया हुआ था। रविवार सुबह वह खेत में धान के थरहा की रखवाली करने गया था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने पर वह बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी आकाशीय बिजली पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गिर्रा की है। यहां 55 वर्षीय किसान महत्तरू धीवार सुबह बारिश के दौरान खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच ये हादसे लोगों के लिए सतर्क रहने का संदेश भी हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, खेतों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें, क्योंकि आकाशीय बिजली कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Related Posts

CG NEWS- करैत सांप के डसने से 9 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हाथ की उंगली को बनाया निशाना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर…

CG NEWS- शासकीय स्कूल में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा; घटिया गुणवत्ता का आरोप लगा रहे रवि भगत गिरफ्तार

रायगढ़: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने के…

रायगढ़ कलेक्ट्रेट में ACB का बड़ा छापा: सर्पदंश से मृत महिला के मुआवजे के एवज में 50 हजार की घूस लेते बाबू गिरफ्तार

रायगढ़: रायगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो…

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर सर्वे: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में जुलाई माह के दौरान बिजली खपत में आई भारी कमी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे भ्रम और अफवाहों पर विराम लगाते…

1 of 437