Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतें नहीं बढ़ेंगी, सरकार ने कहा- अभी केवल सिर्फ ड्यूटी तय की गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतों को लेकर फैली अफवाहों पर राज्य सरकार ने स्पष्टता ला दी है। सरकार ने कहा कि राज्य में शराब की कीमतें बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। फिलहाल केवल देशी, विदेशी मदिरा और बीयर पर ड्यूटी दरें तय की गई हैं।

राज्य शासन के अनुसार, अधिकतर मदिरा की ड्यूटी दरें गत वर्ष की तरह यथावत रखी गई हैं। केवल चीप रेंज और देशी मदिरा की ड्यूटी दरों में आंशिक बदलाव किया गया है।

आबकारी विभाग ने दी स्थिति की जानकारी

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मदिरा की फुटकर विक्रय दर कई तत्वों पर निर्भर करती है, जैसे- ड्यूटी दर, मदिरा की खरीदी दर, सीव्हीडी दर, अधिभार दर, अधोसंरचना शुल्क. वर्तमान में वर्ष 2026-27 के लिए इन सभी प्रक्रियाओं पर कार्यवाही जारी है। इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि मदिरा की फुटकर कीमतों में वृद्धि होगी। सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे अटकलों और अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक अधिसूचनाओं पर ध्यान दें।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468