Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते अकाउंटेंट रंगे हाथ गिरफ्तार, CMO भी हिरासत में

मनेंद्रगढ़: नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में छापा मारा। इस दौरान टीम ने अकाउंटेंट को नगद राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

बिल पास कराने के लिए मांगी गई थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से काम का बिल पास कराने के एवज में ₹53,000 की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से ₹20,000 पहले ही दिए जा चुके थे, जबकि शेष ₹33,000 देने के लिए ठेकेदार सोमवार दोपहर सीएमओ के घर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि सीएमओ के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम अकाउंटेंट को सौंपी। जैसे ही अकाउंटेंट ने पैसे लिए, पहले से मौके पर मौजूद ACB टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

CMO और अकाउंटेंट दोनों हिरासत में

ACB की टीम ने इस मामले में अकाउंटेंट सुशील भगत और CMO इसहाक खान दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Related Posts

CG NEWS- अडानी फैक्ट्री के गार्ड बने जल्लाद, आम तोड़ने गए बच्चे को उठा-उठाकर पटका, मासूम हुआ मरणासन्न, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।…

1 of 232