Uncategorized

बिलासपुर में ED की बड़ी कार्रवाई: सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के जाने-माने सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

तड़के पहुंची टीम, दस्तावेजों की गहन जांच

मिली जानकारी के अनुसार, ED की 10 से अधिक अधिकारियों की टीम ने सुबह-सुबह विवेक अग्रवाल के निवास पर दबिश दी। इसके साथ ही टीम मध्यनगरी चौक स्थित उनकी ज्वेलरी दुकान “श्रीराम ज्वेलर्स” भी पहुंची, जहां दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।

शराब घोटाले से जुड़े तार

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई उनके भाई विकास अग्रवाल से जुड़े कथित शराब घोटाले के तार सामने आने के बाद की गई है। विकास अग्रवाल फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि करीब 2000 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले में विकास अग्रवाल की अहम भूमिका रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह इस पूरे नेटवर्क के मुख्य किरदार अनवर ढेबर के करीबी सहयोगियों में शामिल रहा है।

जांच जारी

फिलहाल ED की टीम दोनों ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है और लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

केरल में मानसून की दस्तक आज, छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी प्री-मानसून गतिविधियां; 15 जून के बाद प्रवेश के आसार

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुरुवार को केरल के रास्ते देश में प्रवेश करने की…

सीतापुर विधायक-नायब तहसीलदार विवाद: दो समर्थकों ने किया सरेंडर, राजस्व अधिकारियों की हड़ताल स्थगित

अंबिकापुर। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार के बीच हुए विवाद…

अबूझमाड़ में नक्सलियों खजाना लगा हाथ: सुरक्षा बलों ने बरामद किया 1 करोड़ कैश और हथियारों का जखीरा

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने…

’मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर…

1 of 7