Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कवर्धा में बड़ा हादसा: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट, मकान में लगी आग,VIDEO

कवर्धा। सिटी कोतवाली क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास गुरुवार को एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। खाना बनाते समय अचानक हुए इस धमाके से मकान में आग लग गई।

खाना बनाते समय हुआ धमाका

जानकारी के अनुसार, घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई। घटना के समय घर में मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

कीमती सामान जलकर खाक

आग की चपेट में आने से घर में रखा कीमती सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि समय रहते लोगों के बाहर निकल जाने से जनहानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455