Trendingखेलबड़ी खबर

एमएस धोनी कई दिनों के लिए बाहर, नहीं खेल पाएंगे IPL 2026 के इतने मैच

Indian Premier League 2026 के आगाज के साथ ही क्रिकेट फैंस को एक बड़ी निराशाजनक खबर मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

चोट के कारण बाहर हुए धोनी

टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, धोनी काफ स्ट्रेन (पिंडली में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैबिलिटेशन में हैं। इसी वजह से वह करीब 2 हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे।

इतने मैच मिस कर सकते हैं

अगर धोनी 14 दिनों तक बाहर रहते हैं, तो वह कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे।

  • 30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ (गुवाहाटी)
  • 3 अप्रैल: पंजाब किंग्स के खिलाफ (चेन्नई)
  • 5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ (बेंगलुरु)

उनकी वापसी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में हो सकती है।

फिटनेस बनी चिंता

धोनी पिछले कुछ सीजन से फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं। घुटने की चोट के चलते उन्हें 2024 सीजन के बाद सर्जरी भी करानी पड़ी थी। कई बार मैच के दौरान भी उन्हें घुटने पर आइस पैक के साथ देखा गया है।

Related Posts

1 of 362