Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बीजापुर में नक्सलियों का तांडव: सड़क ठेकेदार इम्तियाज अली की गला रेतकर हत्या, मुंशी की बची जान

बीजापुर। जिले के पामेड थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सड़क ठेकेदार इम्तियाज अली की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना में पहले नक्सलियों ने ठेकेदार की जेसीबी मशीन के मुंशी का अपहरण किया। जब ठेकेदार मुंशी को छुड़ाने गया, तो उसे रास्ते में ही गला रेतकर मार डाला।

जानकारी के अनुसार, मृतक इम्तियाज अली उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और लंबे समय से नारायणपुर जिले के धोड़ाई इलाके में रह रहे थे। नक्सलियों ने ठेकेदार की लाश जंगल में फेंक दी।

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मुंशी को बाद में नक्सलियों ने रिहा कर दिया। मुंशी ने पुलिस और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुंशी के बयान के आधार पर संभावित घटनास्थल चिन्हित किया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

एसपी ने कहा कि सुरक्षा बल घटनास्थल पर मौजूद हैं और ठेकेदार का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि नक्सली सड़क निर्माण का विरोध कर रहे थे और पहले भी धमकी भरे पोस्टर लगाए जा चुके हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, दुर्ग के अस्पताल में ली अंतिम सांस; प्रदेश में शोक की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता, गांधीवादी विचारक और लेखक…

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, तहसीलदार समेत 3 अधिकारियों को नोटिस

बलौदाबाजार। आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने…

1 of 513