Trendingबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

ना संन्यास, ना रिटायरमेंट: अरिजीत सिंह की सिंगिंग को लेकर बड़ा खुलासा

हैदराबाद: बेहतरीन गायकों में से एक अरिजीत सिंह ने अपने करोड़ों फैंस को उस वक्त निराश कर दिया, जब उन्होंने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया. अरिजीत ने बीती 27 जनवरी की रात को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके प्लेबैक सिंगिंग का करियर यही खत्म होता है. अरिजीत सिंह के अचानक सिंगिंग से सन्यांस की खबर ने सिंगिंग जगत और उनके करोड़ों फैंस को अचंभे में डाल दिया है. अब वो सब यही सोच रहे हैं कि 38 साल की उम्र में अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से क्यों सन्यांस ले लिया. चलिए जानते हैं आखिर क्या कारण बताए जा रहे हैं सिंगर के सिंगिंग छोड़ने के.

सिंगर ने अपने एक्स पोस्ट में बताया, सिंगिंग छोड़ने के पीछे कोई एक कारण नहीं है, बल्कि मैं इसे काफी समय से छोड़ने का मन बना रहा था, आखिरकार मैंने हिम्मत जुटाई, पहला कारण यह है कि मैं जल्दी बोर हो जाता हूं, इसलिए मैं अलग-अलग जगह पर स्टेज शो करता रहता हूं, मुझे अब यह भी बोर लगने लगा, अब मुझे कुछ अलग तरह का म्यूजिक करने की जरूरत है, ताकि मैं जी सकूं, मेरे सिंगिंग छोड़ने का एक कारण यह भी है कि मैं किसी नए सिंगर को उभरते हुए देखकर उससे कुछ सीखना चाहता हूं’. अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का कारण अपने ही पोस्ट के कमेंट बॉक्स में ही बताया है. अरिजीत सिंह ने साफ कह दिया कि वह अब थक चुके हैं.

अब अरिजीत सिंह के इस फैसले से उनका चाहने वालों का यकीनन दिल टूट गया है और सिंगर के पोस्ट पर लाखों करोड़ों फैंस उनसे यह फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं. अरिजीत सिंह के फैंस उनसे गुहार लगा रहे हैं. जबिक सिंगर का कहना है कि वह नए सिंगर्स को फील्ड में आते देखना चाहते हैं. यहां तक कि कुमार सानु ने भी अरिजीत सिंह के पोस्ट पर लिखा है, यह सुनकर मैं बहुत उदास हूं, क्योंकि आपकी आवाज लाखों में है, एक व्यक्ति के तौर पर मैंने आपको हमेशा सराहा है और काफी शानदार सिंगर हैं, भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे, मुझे पता है आपके पास ग्लोबल स्टेज है’.

बीती 27 जनवरी की रात को अरिजीत सिंह ने अपने सिंगिंग रिटायरमेंट वाले पोस्ट में लिखा था, सभी को नए साल की मुबारकबाद, इतने सालों तक आपने जो मुझे प्यार और सम्मान दिया, उसका आभारी हूं, मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अब मैं बतौर प्लेबैक सिंगर कोई नया काम नहीं लूंगा, मैं सिंगिंग का चैप्टर यहीं खत्म होता है और मेरा यह सफर बेहद शानदार रहा है’. बता दें, अरिजीत सिंह ने अपना पहला प्लैबेक सॉन्ग में आई फिल्म मर्डर 2 के लिए फिर मोहब्बत गाया था, जो आज भी सुना जाता है. यह गाना साल 2009 में रिकॉर्ड हुआ था और दो साल बाद 2011 में रिलीज हुआ था.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 461