Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शासकीय अधिवक्ताओं की नई नियुक्ति, पुरानी सेवाएं समाप्त

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शासकीय पैरवी को लेकर राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता और उप शासकीय अधिवक्ताओं की नई नियुक्तियां कर दी गई हैं।

इसके साथ ही राज्य शासन ने 15 जनवरी 2024 को की गई सभी पूर्व नियुक्तियों को समाप्त कर दिया है। यानी उस तारीख को नियुक्त किए गए अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता और उप शासकीय अधिवक्ताओं की सेवाएं अब प्रभावहीन हो गई हैं। उनकी जगह नए अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह निर्णय शासकीय पैरवी को अधिक प्रभावी, सुचारू और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। नई नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में राज्य शासन की ओर से मामलों की पैरवी अब नए अधिवक्ताओं द्वारा की जाएगी।

राज्य शासन के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शासकीय अधिवक्ताओं की टीम पूरी तरह से नई हो गई है, जिससे आगामी मामलों में शासकीय पक्ष की रणनीति और कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, ईडी की कार्रवाई से सियासी हलचल तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने…

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए बड़ी पहल, अब रिटायरमेंट के दिन ही मिलेगा पेंशन-ग्रेच्युटी समेत सभी लाभ

रायपुर। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़…

1 of 451