Trendingबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

‘दृश्यम 3’ पर नहीं लगा एक भी कट, 2 घंटे 39 मिनट लंबी होगी फिल्म

Drishyam 3 CBFC Certificate: ‘दृश्यम 3’ 21 मई यानी कल बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है. मोहनलाल स्टार इस सस्पेंस थ्रिलर के पहले दो पार्ट को काफी पसंद किया गया है. अब फाइनली इसका तीसरा पार्ट सिनेमाघरों में आ रही है. हालांकि ‘दृश्यम 3’ हिंदी में नहीं आएगी, लेकिन ओरिजिनल मलायल के अलावा इसे मेकर्स तेलुगू, तमिल और कन्नड़ में भी रिलीज़ करने वाले हैं. रिलीज़ से पहले वक्त पर फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास भी कर दिया गया है.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘दृश्यम 3’ के सभी वर्जन को एक साथ पास कर दिया है. मेकर्स और फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि फिल्म में एक भी कट नहीं लगाया गया है यानी इसे जीरो कट के साथ सर्टिफिकेट दिया गया है. तिरुवनंतपुरम के सीबीएफसी दफ्तर से फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है. मेकर्स से ओरिजिनल मलायलम वर्जन में एक सिगरेट पीने के खतरे के बारे में एक वार्निंग कार्ड लगाने को कहा है. इसके अलावा कन्नड़ डब वर्जन में अलकोहल को लेकर वार्निंग कार्ड लगाने की सलाह दी गई है. इसके अलावा फिल्म के तेलुगू डब वर्जन में एक गाली को म्यूट किया गया है.

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक सीबीएफसी की इन बातों को जैसे ही अमल में लाया गया, 11 मई को पहले फिल्म के ओरिजिनल मलायलम वर्जन को सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया और 15 मई को सभी डब वर्जन को पास किया गया. सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म की लंबाई 159.05 मिनट यानी 2 घंटे 39 मिनट और 5 सेकेंड होगी..

‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट
‘दृश्यम 3‘ में आपको मोहनलाल तो लीड रोल में नज़र आएंगे ही. उनके साथ साथ फिल्म में मीना, अनसीबा हसन, एस्थर अनिल और आशा शरत जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. फिल्म को एंटनी पेरुंबवूर ने प्रोड्यूस किया है. इसका पहला पार्ट 2013 में आया था और तब ये मलयामल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. दूसरा पार्ट 2021 में आया और कोविड की वजह से इसे सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर लाना पड़ा. अब 5 साल बाद इसका तीसरा पार्ट रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ कब आएगी?
मोहनलाल की इस फिल्म फ्रेंचाइजी को हिंदी में भी रीमेक किया गया है. हिंदी वर्जन के दोनों पार्ट में अजय देवगन ही नज़र आए हैं. दोनों ही पार्ट ने बंपर कमाई की है. अब इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है. ‘दृश्यम 3’ का हिंदी रीमेक 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा. इसका निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया है. अजय के अलावा फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार नज़र आएंगे. बताया जा रहा है कि हिंदी रीमेक इस बार मलयालम से अलग कहानी कहेगी.

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन: तीन बड़ी शराब डिस्टिलरीज की जांच के लिए ‘कोर्ट कमिश्नर’ नियुक्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने प्रदेश में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण, जल निकायों…

CG NEWS-“सड़क नहीं तो हेलीकॉप्टर ही दे दो”… गृहमंत्री से अनोखी मांग कर ग्रामीणों ने सिस्टम को घेरा

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के दूरस्थ गांव मारोकी से विरोध का…

1 of 330