मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित सियान गुड़ी बुजुर्गों के लिए देखभाल, स्वास्थ्य सुविधा और सामाजिक जुड़ाव का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रही है।
समाज कल्याण विभाग की इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत जिले में अब तक 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 32 बुजुर्गों को नियमित रूप से फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें शारीरिक समस्याओं से राहत मिल रही है।
हाल ही में जिला अस्पताल की विशेषज्ञ टीम, जिसमें चिकित्सा अधिकारी, मनोवैज्ञानिक, साइकेट्रिक नर्स और लैब तकनीशियन शामिल थे, इस टीम ने सियान गुड़ी और नशामुक्ति केंद्र के हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच किया। टीम ने वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सलाह और काउंसिलिंग भी प्रदान की।
सियान गुड़ी में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से वरिष्ठ नागरिक विभिन्न मनोरंजक, सामाजिक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में भाग लेते हैं। दिनभर की गतिविधियों के बाद शाम 6 बजे सभी पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों और कर्मचारियों की उपस्थिति में सुंदरकांड का पाठ किया जाता है, जिससे आध्यात्मिक और मानसिक शांति का वातावरण बनता है।
सियान गुड़ी से लाभान्वित वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र उनके लिए सम्मान, देखभाल और आत्मीयता का स्थान बन गया है।
समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सियान गुड़ी पहुंचकर इस उपयोगी सुविधा का लाभ उठाएं।
सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र, जशपुर में 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत, 32 को मिल रही नियमित फिजियोथेरेपी सुविधा
Related Posts
CG NEWS- करैत सांप के डसने से 9 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हाथ की उंगली को बनाया निशाना
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर…
क्या छात्र आतंकी थे, पैलेट गन किसने चलवाई? प्रियंका ने संसद में पूछा
पेपर लीक को रोकने के लिए लाए जा रहे सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम)…
CG NEWS- शासकीय स्कूल में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा; घटिया गुणवत्ता का आरोप लगा रहे रवि भगत गिरफ्तार
रायगढ़: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने के…
रायगढ़ कलेक्ट्रेट में ACB का बड़ा छापा: सर्पदंश से मृत महिला के मुआवजे के एवज में 50 हजार की घूस लेते बाबू गिरफ्तार
रायगढ़: रायगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो…
महामाया पहाड़ पर मिली सड़ी-गली लाश मामले में नया मोड़, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; कब्र से शव निकलवाकर किया गया अंतिम संस्कार
अंबिकापुर: शहर के महामाया पहाड़ पर 25 जुलाई को मिले एक अज्ञात और सड़े-गले शव के…
भारत का ‘सबसे अमीर गरीब’… 35 साल की पूरी सैलरी कर दी दान
अक्सर हम अमीरी का मतलब बैंक बैलेंस और बड़ी गाड़ियों से लगाते हैं. लेकिन तमिलनाडु…
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद नहीं रहे, लंदन में हार्ट अटैक के बाद निधन
Dev Anand Son Suneil Anand Death: अपने जमाने के मशहूर दिवंगत अभिनेता देव आनंद के…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन से पहले भोरमदेव मंदिर में किए दर्शन, कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
कवर्धा: सावन माह की पावन शुरुआत से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
जशपुर में आंधी-तूफान का कहर: कच्चा मकान ढहा, युवक की मौत; मां और पत्नी गंभीर घायल
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है।…
छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर सर्वे: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में जुलाई माह के दौरान बिजली खपत में आई भारी कमी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे भ्रम और अफवाहों पर विराम लगाते…










