Uncategorized

रायपुर में OLX ठगी का खुलासा: बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी

रायपुर। ऑनलाइन खरीद-फरोख्त के लोकप्रिय प्लेटफॉर्म OLX के जरिए ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कैमरा बेचने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया ने पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी 2026 को OLX के माध्यम से कैमरा खरीदते समय अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को “ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर” बताकर विश्वास में लिया। आरोपियों ने अलग-अलग UPI आईडी के जरिए कुल 2 लाख रुपये ठग लिए और रकम मिलते ही अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण के तहत मोबाइल नंबर, बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और PhonePe ट्रांजेक्शन की गहन जांच की गई। जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई।

इसके बाद पुलिस की विशेष टीम को समस्तीपुर भेजा गया, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • धीरज कुमार महतो (38), निवासी यादव टोला, मुसापुर, थाना घटहो, जिला समस्तीपुर (बिहार)
  • सुबोध कुमार सिंह (25), निवासी फतेहपुर वाला, थाना मुसरी घरारी, जिला समस्तीपुर (बिहार)

पुलिस की अपील:
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि OLX या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लेन-देन करते समय सतर्क रहें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अग्रिम भुगतान करने से पहले उसकी पूरी जांच करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या सरकारी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Posts

International Yoga Day 2026- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवा रायपुर में योग शिविर, संजय श्रीवास्तव ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय,…

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूँका

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक दिल दहला देने…

1 of 8