Trendingछत्तीसगढ

आज से शुरू हुई धान खरीदी, सीएम साय ने आरोपों पर कहा- विपक्ष मुद्दाविहीन….ये हार से बौखलाए हुए हैं

रायपुर। आज बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके साहस और आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान को याद किया।

धान खरीदी को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है और हार से बौखलाया हुआ है। वहीं, मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पूरे प्रदेश में आज से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम पर भी प्रतिक्रिया दी। सीएम साय ने कहा कि बिहार में NDA की जीत हुई है और जनता ने सुशासन पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा, पहले बिहार का नाम आते ही लोग जंगलराज की याद करते थे, लेकिन NDA सरकार के कार्यकाल में सुशासन और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 454