Trendingबड़ी खबरव्यापार

₹22 कम हो सकती है पेट्रोल की कीमतें अगर हो जाए ये काम

बीते 8 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 बार बढ़ोतरी हो चुकी है. जिसके बाद कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार चली गई है. वहीं दिल्ली में 23 मई को पेट्रोल की कीमतें 99.51 रुपए प्रति लीटर पहु्ंच गई है. पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने इसे GST के दायरें में लाने की मांग की है. चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.

बृजेश गोयल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल को तुरंत जीएसटी के दायरे में शामिल किया जाए. जिससे लोगों को इस भारी महंगाई से राहत मिल सके.

भारी भरकम टैक्स की मार झेल रहा पेट्रोल- डीजल

चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक पेट्रोल -डीजल भारी भरकम टैक्स की मार झेल रहा है. उनका कहना है कि केवल दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली में 22 मई तक के आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल का वास्तविक मूल्य 66.29 रुपये था, इस पर एक्साइज ड्यूटी 11.90 रुपये और VAT 16.03 रुपये लगता है, जबकि डीलर का मार्जिन 4.42 रुपये था. यानी 32 से 33 रुपए केवल टैक्स और मार्जिन का भार पड़ रहा है. वहीं डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में इसका वास्तविक मूल्य 67.36 रुपये है इसपर एक्साइज ड्यूटी 7.80 रुपये और VAT 13.39 रुपये था, जबकि डीलर मार्जिन 3.03 रुपये था. यानी यहां भी 24 रुपए केवल टैक्स और मार्जिन. अगर पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी लगा जाए तो ये सारे टैक्स खत्म हो जाएंगे और केवल एक टैक्स होगा.

22 रुपए कम हो सकती हैं कीमतें

पेट्रोल-डीजल पर अगर जीएसटी लग जाए तो केवल पेट्रोल पर 22 रुपए की बचत हो सकती है. मतलब अभी अगर पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के करीब है तो यह घटकर 78 रुपए हो सकती है. आइए अब आपको इसका कैलकुलेशन समझाते हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 23 मई को बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसमें पेट्रोल का वास्तविक मूल्य तो सिर्फ 66.29 रुपये था. इसके ऊपर से केंद्र की ओर से 11.90 रुपये प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क लगाया जाता है, जबकि दिल्ली सरकार 16.03 रुपये का वैट लगाती है और डीलर को भी प्रति लीटर 4.42 रुपये का कमीशन मार्जिन दिया जाता है.

पेट्रोल की मौजूदा कीमत दिल्ली में – 99.51 रुपए
केंद्र सरकार का टैक्स – 11.90 रुपए
दिल्ली सरकार का वैट – 16.03 रुपए
डीलर का मार्जिन – 4.42 रुपए
इस कैलकुलेशन के तहत 99.51 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत में 28 रुपए के करीब केवल टैक्स है. GST लागू होने से ये दोनो टैक्स खत्म हो सकते हैं. अगर डीलर के मार्जिन को न भी हटाया जाए केवल टैक्स खत्म होने से एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब में करीब 27.93 रुपए कम हो सकते है मतलब 99.51 रुपए प्रति लीटर का पेट्रोल करीब 28 रुपए सस्ता हो सकता है. अगर पेट्रोल पर 18 फीसदी जीएसटी के दायरे में लाया जाए तो दिल्ली में बिना टैक्स पेट्रोल की कीमत 66.29 रुपये लीटर है. इस पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने पर कुल टैक्स होगा 11.93 रुपये और तब पेट्रोल की कीमत हो जाएगी 78.22 रुपये लीटर यानी एक लीटर के दाम करीब 22 रुपए कम हो जाएंगे.

GST के दायरे में आए पेट्रोल-डीजल

बृजेश गोयल ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि 2017 में जब GST लागू किया गया था, तो वन नेशन वन टैक्स की बात कही गई थी और कहा गया था कि देश में हर चीज पर एक समान टैक्स होगा और एक समान रेट होगा, लेकिन पेट्रोल-डीजल पर सभी राज्य मनमानी करते हुए अपने अपने हिसाब से वैट वसूल रहे हैं. इसके कारण हर राज्य में पेट्रोल-डीजल की दरें अलग-अलग हैं. इसके कारण वन नेशन वन टैक्स की अवधारणा पर भी कुठाराघात हो रहा है. ऐसे में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और वैट को समाप्त करके GST के दायरे में लाया जाए. इससे ना केवल पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की दरें एक समान हो जाएंगी बल्कि पेट्रोल-डीजल के रेट में भी कमी आएगी.

अभी कितना लगा है टैक्स

पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए जाने से होने वाले फायदों का कैलकुलेशन करने से पहले समझते हैं कि अभी दोनों पर कितना टैक्स लगता है. पहले बात करते हैं पेट्रोल की. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 23 मई को बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसमें पेट्रोल का वास्तविक मूल्य तो सिर्फ 66.29 रुपये था. इसके ऊपर से केंद्र की ओर से 11.90 रुपये प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क लगाया जाता है, जबकि दिल्ली सरकार 16.03 रुपये का वैट लगाती है और डीलर को भी प्रति लीटर 4.42 रुपये का कमीशन मार्जिन दिया जाता है.

18 फीसदी जीएसटी लगाने पर क्या फायदा

अब आते हैं असल मुद्दे पर कि अगर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में ला दिया जाए तो आम आदमी को कितना फायदा होगा. इसका जवाब जीएसटी के 2 स्लैब से देते हैं. अगर पेट्रोल पर 18 फीसदी जीएसटी के दायरे में लाया जाए तो दिल्ली में बिना टैक्स पेट्रोल की कीमत 66.29 रुपये लीटर है. इस पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने पर कुल टैक्स होगा 11.93 रुपये और तब पेट्रोल की कीमत हो जाएगी 78.22 रुपये लीटर.

Related Posts

अंबिकापुर में 11 साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, वकीलों ने केस लड़ने से किया इंकार

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक रूह कँपा देने वाला मामला…

1 of 337