Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस की सख्ती, 8 युवकों पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

राजनांदगांव। गणेश विसर्जन झांकी के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के साथ गुंडा-बदमाश, निगरानी बदमाश और असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी।

चाकू लेकर घूम रहे 8 युवकों पर कार्रवाई

झांकी के दौरान पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर चाकू और अन्य धारदार हथियार लेकर घूम रहे 8 संदिग्ध युवकों को पकड़ा। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसके अलावा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए 9 प्रकरणों में 11 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई।

1000 से ज्यादा लोगों के हाथों से उतरवाए धातु के कड़े

भीड़ के बीच किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से विशेष सतर्कता बरती। इस दौरान 1000 से अधिक लोगों के हाथों में पहने लोहे और अन्य धातु के कड़े उतरवाए गए।

पुलिस के मुताबिक, भीड़भाड़ के दौरान विवाद या किसी व्यक्ति को चोट लगने की आशंका को कम करने के लिए यह कार्रवाई की गई।

दूसरे जिलों और राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु

गणेश विसर्जन झांकी देखने के लिए राजनांदगांव के अलावा आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात और आवागमन पर भी लगातार निगरानी रखी।

बेहतर कार्रवाई करने वाले जवानों को मिलेगा पुरस्कार

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई और चाकू लेकर घूमने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस जवानों के काम की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सराहना की।

उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को 500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य झांकी और विसर्जन कार्यक्रम के दौरान भीड़ के बीच किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना और शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना रहा।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के कुनकुरी नगर…

विश्व पर्यटन दिवस पर GPM को मिला सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड, धनपुर पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पर्यटन के क्षेत्र में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले ने…

1 of 473