Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: हवाला रैकेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, क्रेटा कार से जब्त किये 3 करोड़ रुपये

रायपुर। बालोद धमतरी सीमा क्षेत्र में नोटो से भरे संदिग्ध कार को बालोद पुलिस ने पकड़ा है। कार में करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जब्त की है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र पासिंग की कार एमएच 04 एमए 8035 को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान पता चला कि नोटों के बंडल रखने के लिए कार की पिछली सीट के नीचे विशेष रूप से एक गुप्त लॉकर बनाया गया था। पुलिस ने तत्काल कार चालक सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि नोटो को रायपुर से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। ये पूरी रकम हवाला के होने की आशंका जताई जा रही है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 467