Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS- राजनांदगांव में लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन

रायपुर। देश के पहले उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के अवसर पर राजनांदगांव शहर में जिला स्तरीय यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में शहर एवं जिला के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

राजनांदगांव शहर में देश के पहले उप मुख्यमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया, जहां इस मार्च की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से हुई जो शहर के मुख्य चौक से होती हुई स्थानीय गुरुद्वारा चौक में समाप्त हुई। वही इस यूनिटी मार्च में छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे,महापौर मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं नागरिक गण ने भाग लिया। वही मीडिया से चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि यूनिटी मार्च का आयोजन देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश के 700 जिलों में किया जा रहा है, यह आयोजन देश के पहले उप मुख्यमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के अवसर पर की जा रही है जिन्होंने इस देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधा, 562 से ज्यादा राजवाड़े स्वतंत्र भारत में थे जिन्हें मिलाने का महत्वपूर्ण कार्य सुदृढ़ता से सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया जिससे आज पूरा भारत एक है।

Related Posts

1 of 368