राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र के घने जंगलों में आज सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में एक पुलिस जवान को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद फोर्स ने जंगल में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है, ताकि फरार नक्सलियों को पकड़ा जा सके।
पुलिस के अनुसार, जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम नक्सली गतिविधियों की खुफिया जानकारी पर जंगल में सर्चिंग कर रही थी। सुबह करीब 6 बजे बोरतलाव थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।










