Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: रेलवे ब्रिज के नीचे नाली में मिला युवक का शव, नशे में गिरने और ठंड से मौत की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका स्थित रेलवे ओवरब्रिज के ठीक नीचे रेलवे लाइन के किनारे बहने वाली गंदी नाली में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान शेखर ध्रुव (आयु करीब 35 वर्ष), निवासी रामनगर कर्मा चौक के रूप में हुई है। सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने नाली में शव पड़ा देखकर गंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से शराब की बोतल के अवशेष मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि मंगलवार देर रात शेखर नशे की हालत में चलते-चलते नाली में गिर गया होगा। रात में तापमान काफी कम होने के कारण नशे की हालत में नाली के ठंडे पानी में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई।

शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या या दुर्घटना की आशंका फिलहाल नहीं है। फिर भी सटीक मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457