रायपुर। आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मेटूरू इलाके में छत्तीसगढ़-आंध्र सीमा पर आज सुबह सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद को सबसे बड़ा प्रहार लगाया। संयुक्त अभियान में 3 महिला नक्सलियों समेत 7 शीर्ष नक्सलियों को मार गिराया गया। मारे गए नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी के सदस्य देवजी (असली नाम: थिप्पिरी तिरुपति) का नाम प्रमुख है, जिस पर 135 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की हत्या का आरोप था। सूत्रों के अनुसार, मेटूरू जोगा राव उर्फ टेक शंकर भी मुठभेड़ में मारा गया।
यह वही इलाका है जहां हाल ही में हिड़मा को ढेर किया गया था, जिससे नक्सली संगठन को लगातार झटके लग रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से 2 AK-47 राइफलें समेत 8 हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जोरों पर जारी है।










