Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा का दिखा दमदार अंदाज, तलवार से बलि और AK-47 से हर्ष फायर का VIDEO वायरल

राजनांदगांव। विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस ने परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा का दमदार अंदाज देखने को मिला। नीली साड़ी पहने एसपी ने विधि-विधान से मां शक्ति की आराधना की और शस्त्र पूजन के बाद तलवार से बलि की रस्म निभाई। इसके बाद परंपरा के अनुरूप AK-47 से हर्ष फायर भी किया गया। कार्यक्रम का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विधि-विधान से हुई मां शक्ति की आराधना

विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस के रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुलिस के शस्त्रों का पूजन किया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी मान्यता के साथ पुलिसकर्मियों ने अपने शस्त्रों की पूजा कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

तलवार से रस्म निभाई, AK-47 से किया हर्ष फायर

शस्त्र पूजन के दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने तलवार से बलि की परंपरा पूरी की। इसके बाद पूजा-अर्चना संपन्न होने पर पुलिस अधिकारियों ने परंपरा के अनुसार हर्ष फायर किया। इस दौरान रक्षित केंद्र में उत्साह का माहौल रहा।

एसपी का पारंपरिक वेशभूषा में तलवार चलाने और AK-47 से हर्ष फायर करने का दृश्य कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

निर्दोषों की रक्षा और बुराइयों के अंत का लिया संकल्प

शस्त्र पूजन के दौरान पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि उनके हथियारों का उपयोग कानून के दायरे में रहकर नागरिकों की सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण के लिए किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य असहाय और जरूरतमंद लोगों की रक्षा करना तथा समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।

एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया गया। उन्होंने मां भवानी से समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने की शक्ति और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने की कामना की।

एएसपी समेत पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर सहित जिले के विभिन्न पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। राजनांदगांव जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस कैंपों में भी विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया।

यह आयोजन पुलिस की वर्षों पुरानी परंपरा के निर्वहन के साथ कानून-व्यवस्था, जनसेवा और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर बना।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज से आगाज, CM विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ, 6 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा…

1 of 488