Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जेल से छूटते ही निकाली रैली, सोशल मीडिया पर दिखाई दबंगई, पुलिस ने 9 आरोपियों को फिर दबोचा

बलौदाबाजार। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद भव्य स्वागत और शक्ति प्रदर्शन करना 9 आरोपियों को भारी पड़ गया। भाटापारा में आरोपियों के समर्थन में निकाली गई कार और बाइक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, जमानत पर जेल से बाहर आए 9 आरोपियों का उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद शहर में कार और बाइक रैली निकाली गई। रैली के दौरान आरोपियों और उनके साथियों ने खुलेआम शक्ति प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में सड़क पर हुड़दंग और दबंगई का प्रदर्शन भी दिखाई दिया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।

वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचते ही मामले को गंभीरता से लिया गया। पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के निर्देश पर भाटापारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर रैली में शामिल सभी 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ आम लोगों में भय का माहौल पैदा करने, शांति भंग करने और सोशल मीडिया के माध्यम से खौफ फैलाने के आरोप में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं रैली में इस्तेमाल किए गए वाहनों पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने या सोशल मीडिया के जरिए दबंगई दिखाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts

PGBT कॉलेज में फर्जीवाड़े का आरोप, प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से 5 शिक्षकों का तबादला कराने का मामला दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर के तारबाहर स्थित PGBT कॉलेज में कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े का…

बिलासपुर में सरकारी स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा, कॉपी के पन्ने पर शिकायत लिख कलेक्टर के पास पहुंचे

बिलासपुर। जिले के मल्हार स्थित एक शासकीय स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को लेकर…

1 of 475