Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

9 जून को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, तबादला प्रतिबंध हटाने समेत कई मुद्दों पर हो सकता है फैसला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 जून को मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश के प्रशासनिक, कृषि और विकास कार्यों से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के संचालन ढांचे और विभागवार जवाबदेही तय करने पर विचार किया जा सकता है। सरकार 9 जून को ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा के शुभारंभ की तैयारी में जुटी हुई है।

कैबिनेट में खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। कृषि विभाग द्वारा उर्वरक उपलब्धता, बीज वितरण, नैनो यूरिया और डीएपी के भंडारण एवं वितरण की वर्तमान स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया जा सकता है। किसानों को समय पर कृषि संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं।

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जल संसाधन, सिंचाई, बिजली और आपदा प्रबंधन विभागों के प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। संभावित बारिश और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए विभागीय तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा सड़क, पुल, शहरी विकास और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़ी नई विकास परियोजनाओं तथा वित्तीय स्वीकृतियों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ कुछ नई घोषणाओं पर भी विचार किया जा सकता है।

बैठक का सबसे चर्चित विषय शासकीय कर्मचारियों के तबादलों पर लगे प्रतिबंध को हटाने का माना जा रहा है। इस संबंध में कैबिनेट स्तर पर निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही विभिन्न विभागों की लंबित नीतिगत फाइलों को भी मंजूरी दिए जाने की संभावना है।

प्रदेश की प्रशासनिक और विकासात्मक दिशा तय करने वाली इस बैठक पर कर्मचारियों, किसानों और आम जनता की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Posts

PGBT कॉलेज में फर्जीवाड़े का आरोप, प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से 5 शिक्षकों का तबादला कराने का मामला दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर के तारबाहर स्थित PGBT कॉलेज में कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े का…

बिलासपुर में सरकारी स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा, कॉपी के पन्ने पर शिकायत लिख कलेक्टर के पास पहुंचे

बिलासपुर। जिले के मल्हार स्थित एक शासकीय स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को लेकर…

1 of 475