Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

Raipur Cricket : विदेशी स्टाइल में होगी सुरक्षा, अवैध एंट्री रोकने के लिए स्टेडियम के गेटों पर लगी लोहे की रेलिंग

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछले मैचों के कड़वे अनुभवों से सबक लेते हुए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व बदलाव किए हैं।

1. अवैध एंट्री पर ‘नो टॉलरेंस’: 13 गेटों पर लगी रेलिंग

पिछले मैच में बिना टिकट के दर्शकों के स्टैंड में कूदने की घटनाओं को देखते हुए इस बार 13 मुख्य गेटों पर लोहे की मजबूत रेलिंग लगाई गई है। सीढ़ियों और दीवारों के रास्ते होने वाली अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए स्टेडियम के बाहरी हिस्से को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है।

2. विराट तक पहुंचने वाली चूक नहीं दोहराएगी पुलिस

मैच के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए ‘विदेशी स्टाइल’ का घेरा तैयार किया गया है। सुरक्षा गार्ड अब मैदान की तरफ नहीं, बल्कि स्टैंड में दर्शकों की ओर मुंह करके बैठेंगे। स्टैंड के अंदर और बाहर गार्ड्स की तैनाती रहेगी ताकि कोई भी दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान के भीतर न जा सके।

क्रिकेट संघ ने दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। मैदान की हर एक सीट को नए सिरे से साफ किया जा रहा है। गोल्ड और सिल्वर टिकट धारकों के लिए इस बार आरामदायक कुशन सीट की व्यवस्था की जा रही है। मैदान में घास की बारीक कटाई और पिच को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही बीसीसीआई की विशेषज्ञ टीम रायपुर पहुंचेगी।

4. शेड्यूल: 22 जनवरी को रायपुर उतरेंगे दिग्गज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का यह दूसरा मैच है।

  • 21 जनवरी: पहला मुकाबला नागपुर में।
  • 22 जनवरी: दोनों टीमें रायपुर पहुंचेंगी।
  • अभ्यास सत्र: मैच से एक दिन पहले शाम को दोनों टीमें स्टेडियम में जमकर पसीना बहाएंगी।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468