Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में चौंकाने वाला खुलासा: नाबालिग बच्चों के जरिए गांजा तस्करी, पेट में बांधकर ट्रेन से भेजा माल

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर से नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल कर गांजा तस्करी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तस्करों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए फिल्मी तरीका अपनाते हुए मासूम बच्चों के पेट में गांजा बांधकर उन्हें ट्रेन से भेजा।

टॉवेल और टेप से पेट में बांधा गांजा
जानकारी के अनुसार, तस्करों ने पहले बच्चों के पेट में टॉवेल लपेटा और उसके ऊपर गांजा रखकर टेप से कसकर बांध दिया, ताकि किसी को शक न हो। बच्चों को इस काम के लिए 1250-1250 रुपये का लालच दिया गया था। उन्हें यह भी नहीं पता था कि वे एक बड़े अपराध का हिस्सा बन रहे हैं।

ओडिशा से संचालित हो रहा था नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा गिरोह खरियार रोड इलाके से संचालित हो रहा था। वहीं से बच्चों को तैयार कर ट्रेन के जरिए रायपुर भेजा गया।

रेलवे स्टेशन पर खुला राज
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों को बच्चों की हरकतों पर शक हुआ। सूचना मिलने पर GRP ने तुरंत कार्रवाई की और बच्चों को अपने कब्जे में लेकर जांच की। तलाशी के दौरान उनके पेट से गांजा बंधा हुआ मिला, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

ट्रेन बदलकर भेजने की थी तैयारी
बताया जा रहा है कि बच्चे जुनागढ़ पैसेंजर ट्रेन से रायपुर पहुंचे थे और यहां से उन्हें भगत की कोठी एक्सप्रेस के जरिए मध्यप्रदेश के रायसेन भेजने की योजना थी। इससे यह साफ है कि मामला अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

2.55 लाख का गांजा बरामद, आरोपी फरार
GRP ने बच्चों के पास से करीब 2 लाख 55 हजार रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। हालांकि इस मामले के दो मुख्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Related Posts

1 of 290