Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: पुलिस की मुस्तैदी ऐसी, कस्टडी से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी, 15 दिन में दूसरी घटना

रायपुर। एक कहावत है…. पुलिस को आता देख, चोर नौ दो ग्यारह हो गया। लेकिन जांजगीर पुलिस इतनी मुस्तैद है कि, चोर उसकी कस्टडी से ही नौ दो ग्यारह हो रहे है। बीते रविवार को दुष्कर्म के आरोपी को जेल दाखिला करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान वह पुलिस की हिरासत से भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म का आरोपी महावीर कंवर बीते तीन साल से फरार चल रहा था। काफी कड़ी मशक्कत के बाद अकलतरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। बीते रविवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। उसे हथकड़ी के साथ जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिस की आंखो में धूल झोंककर फरार हो गया।

पुलिस हिरासत से आरोपी के भागने की खबर जैसे ही पुलिस महकमे में पहुंची, तो हड़कंप मच गया। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर तीन आरक्षकों राजेंद्र कहरा, उमेश यादव और कमल बहादुर क्षत्रिय को निलंबित कर दिया। वहीं नगर सैनिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला सेनानी कार्यालय भेजी गई है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब पुलिस की हिरासत के आरोपी फरार हुआ हो। इस घटना के 15 दिन पहले भी जिला अस्पताल से ठगी के आरोप में पकड़ा गया पंच राम भी प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया था।

Related Posts

छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर कलाकार को मिला कॉपीराइट, तीन साल की जद्दोजहद के बाद हासिल हुआ अधिकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक बन चुकी ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की…

1 of 476