Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया लंबे वक्त से चर्चा में हैं. कभी वजह उनकी अगली फिल्म होती हैं, तो कभी किसी पिक्चर में डांस नंबर या फिर ज्वेलरी ब्रांड, जिसकी हाल ही में शुरुआत की है. कुछ वक्त पहले ही वो VVAN के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखी हैं. जी हां, फिल्म अबतक रिलीज नहीं हुई है, पर एक्ट्रेस ने The Legend of Vvan कॉमिक लॉन्च की. जिसके फ्रंट पेज पर सिद्धार्थ के साथ तमन्ना बाइक पर बैठी दिख रही हैं. खैर, अपनी अगली फिल्म की रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए. इसी बीच बताती नजर आईं कि उन्हें मंदिर में आकर कितना अलग फील हुआ है.
दरअसल तमन्ना भाटिया की Vvan इसी साल अगस्त में रिलीज होगी, जिसकी पहले ही कई बार रिलीज डेट बदली जा चुकी है. साथ ही जॉन अब्राहम की फिल्म के अलावा अजय देवगन की ‘रेंजर’ में भी एक्ट्रेस काम कर रही हैं. वहीं, ‘नो एंट्री 2’ में भी एंट्री की खबरें हैं. एक्ट्रेस कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं, जिस पर काम हो चुका है. इससे पहले ही मंदिर में पहुंची हुई हैं.
महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं तमन्ना भाटिया
हाल ही में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में तमन्ना भाटिया नजर आईं. जहां एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी में दिखीं. साथ ही माथे पर चंदन लगाया हुआ है. भस्म आरती से ठीक पहले का एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है. जहां वो हाथ जोड़कर आरती करती दिख रही हैं. भस्म आरती के बाद एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया. वो बताती हैं कि, बहुत अच्छा लगा यहां आकर, जब बुलावा होता है, तभी कोई आ पाता है यहां पर. जो भस्म आरती सबके साथ देखने का मौका मिला, मैं शब्द में बयां नहीं कर सकती क्या ही महसूस होता है. बहुत सारी एनर्जी फील होती है और वहां बैठकर यह अनुभव करना ही बहुत बड़ी बात है.
आगे एक्ट्रेस कहती हैं- जो 2 घंटे सब लोग बैठकर भस्म आरती देख पाते हैं, वो ही बहुत बड़ी बात है. ऐसी जगह जहां इतनी एनर्जी है, उसे इस तरह से एक्सपीरियंस करना. वो आखिर में बताती हैं कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें मंदिर से बुलावा आया. और वो भगवान के दर्शन करने आ पाईं.










