Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दुर्ग में खूनी वारदात: गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, दो घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रात प्रेम प्रसंग के विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। मामूली सी बात से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि पांच युवकों ने मिलकर एक 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हमले में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

देर रात राइस मिल के पास हुआ हमला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2:00 बजे की है। राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर (20 वर्ष) का कुछ युवकों के साथ गर्लफ्रेंड से बातचीत करने को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात जब जितेश अपने साथियों के साथ केजू राइस मिल के पास था, तभी आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में जितेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों की स्थिति गंभीर

इस हिंसक झड़प में जितेश के साथी राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां राहुल ठाकुर की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वर्तमान में घायलों का उपचार आरोग्यं हॉस्पिटल में चल रहा है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 5 आरोपी शिकंजे में

वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस की मुस्तैदी के चलते सुबह होने से पहले ही हत्या में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गर्लफ्रेंड से बातचीत बना हत्या का कारण

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि विवाद की मुख्य वजह गर्लफ्रेंड से बातचीत करना था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में रंजिश पैदा हो गई थी। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

1 of 441