Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में APL से BPL राशन कार्ड विवाद से हंगामा, जांच की उठी मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में APL राशन कार्ड को BPL में बदलने के विवाद ने राजनीतिक हलकों में सनसनी मचा दी। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने सदन में सवाल उठाते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया और अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया।

भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने पूछा कि क्या एपीएल राशन कार्ड को हटाकर नए BPL कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होना पूरे प्रकरण की गंभीरता को दर्शाता है। वहीं, मंत्री दयालदास बघेल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केवल 19 राशन कार्डों में गड़बड़ी पाई गई थी, जिनमें से 4 के मामले में जांच के बाद कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने मामले की गंभीरता बताते हुए सदन में कम से कम आधे घंटे की चर्चा की मांग की। वहीं, धर्मजीत सिंह और धरमलाल कौशिक ने कहा कि मामले की जांच विधानसभा या हाई पावर कमिटी से होनी चाहिए और गलत जानकारी देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468