Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंत्रिपरिषद की मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फेडरेशन ने मुख्यमंत्री साय को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से आयोजित किए जाने वाले अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदेश के अधिकारियों व कर्मचारियों की लंबे समय से प्रमुख मांग रही है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा से विशेष रूप से गंभीर बीमारी और आकस्मिक उपचार की स्थिति में कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। उपचार के लिए पहले बड़ी राशि की व्यवस्था करने और बाद में चिकित्सा प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया से गुजरने जैसी कठिनाइयां कम होंगी। इससे लाखों शासकीय सेवकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पंकज पाण्डेय, सत्येंद्र देवांगन, अश्वनी चेलक, जय कुमार साहू, पीताम्बर पटेल, आलोक मिश्रा एवं संतोष कुमार वर्मा सहित फेडरेशन के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Posts

बलौदाबाजार में करंट हादसे ने उजाड़ा पूरा परिवार, कारोबारी राकेश गुप्ता के बाद पत्नी वर्षा और बेटे मोनू की भी मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। घर में सफाई…

गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, ‘गाजी 2’ अकाउंट से आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी! ATS और साइबर सेल अलर्ट

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस…

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 06 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को…

रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात; सरकार पर साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को रायपुर सेंट्रल जेल…

Raipur News: पुलिस विभाग में 1.18 करोड़ का वेतन घोटाला, आरक्षक ने मां के खाते में ट्रांसफर की रकम, गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा करोड़ों रुपये का…

1 of 501