बिलासपुर। पूर्व क्रिकेटर Sachin Tendulkar का परिवार बुधवार को बिलासपुर पहुंचा, जहां उन्होंने गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और मरीजों व बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पत्नी Anjali Tendulkar, बेटी Sara Tendulkar और बहू Sania Chandok भी मौजूद रहीं।
गोपनीय रखा गया पूरा दौरा
जानकारी के अनुसार, तेंदुलकर परिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शहर पहुंचा और Courtyard by Marriott Bilaspur में ठहरा। उनका यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। होटल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था जरूर दिखी, लेकिन कार्यक्रम को लो-प्रोफाइल रखा गया ताकि भीड़ इकट्ठा न हो।

गांव पहुंचकर बदली तस्वीर
दोपहर तक परिवार अचानकमार क्षेत्र के छपरवा-बम्हनी गांव पहुंचा, जहां उनके दौरे की असली झलक सामने आई। शहर की चकाचौंध से दूर, उन्होंने गांव की सादगी के बीच पैदल भ्रमण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

बच्चों और ग्रामीणों से जुड़ाव
दौरे के दौरान परिवार ने बच्चों से बातचीत की और एक नवजात शिशु को गोद में लेकर स्नेह जताया। Sania Chandok की नवजात को प्यार करते हुए तस्वीरें भी सामने आईं। परिवार ने ग्रामीणों की जीवनशैली, जरूरतों और स्थानीय परिस्थितियों को करीब से समझने की कोशिश की।










